• Home
  • State
  • राज्य स्तरीय कुश्ती में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली आयुषी देवी सम्मानित

राज्य स्तरीय कुश्ती में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली आयुषी देवी सम्मानित

बिंदकी, फतेहपुर। राज्य स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली आयुषी देवी को शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह सम्मान नगर के ललौली चौराहे स्थित विधायक के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। महिला पहलवान भी अपने दमखम और दांव-पेंच से न सिर्फ अपने गांव और जिले का, बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फतेहपुर जनपद के देवमई ब्लॉक के डारी बुजुर्ग गांव की आयुषी देवी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल कर सकती हैं और हम सभी को उन पर गर्व है। आयुषी देवी ने जानकारी दी कि वह गांव के जूनियर विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा हैं। उनके पिता रमेश चंद्र मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। चार बहनों में वह सबसे छोटी हैं। उन्होंने लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और फतेहपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, जहां उन्होंने चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक अपने नाम किए हैं। आयुषी ने शासन-प्रशासन से सहयोग की मांग की ताकि वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकें। सम्मान समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुतीक्ष्ण सिंह, मुदित अवस्थी, कल्लू यादव, किशन सिंह, नयन सिंह, अर्पित परिहार, राहुल तिवारी, राजकुमार उर्फ राज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top