11 को निकलेंगी व्यापार मंडल की स्वाभिमान यात्रा

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल के तत्वावधान में 11 सितंबर को व्यापारी सम्मेलन, शपथ ग्रहण समारोह तथा भव्य स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख व्यापारी नेताओं और अधिकारियों की उपस्थिति रहने वाली है। मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंधी, प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता के साथ ही आगरा मंडल और जनपद के वरिष्ठ अधिकारी एवं व्यापारी नेता कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश और जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी ने जानकारी दी कि यह आयोजन फिरोजाबाद क्लब में आयोजित किया जाएगा, जो जनपद के व्यापारिक इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी विजय भवानी और महामंत्री का दायित्व उमेर खान को सौंपा गया है। तहसील अध्यक्ष देशदीपक यादव और कौशल किशोर उपाध्याय ने बताया कि यह आयोजन न केवल भव्य होगा, बल्कि इससे सुहागनगरी की पहचान प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक जाएगी। महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। वार्ता के दौरान प्रांतीय मंत्री संजय गुप्ता, संरक्षक मदनलाल वर्मा, प्रदीप कौशिक, नीतू शर्मा, भरत तिवारी, दुष्यंत यादव, शुभम राजपूत, अर्जेश उपाध्याय, परशुराम लालवानी, रामबाबू झा, दिनेश यादव, पवन दीक्षित, नवीन उपाध्याय, राजपाल यादव, राकेश गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top