• Home
  • State
  • भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 44वां राष्ट्रीय अधिवेशन तीन अगस्त को

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 44वां राष्ट्रीय अधिवेशन तीन अगस्त को

फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 44वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के रंग भवन, संसद मार्ग पर तीन अगस्त को आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिरोजाबाद के व्यापारी भी प्रतिभाग करेंगे। फिरोजाबाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी और महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने होटल तुलसी पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता और राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न होगा। इसमें देशभर के विभिन्न प्रांतों से व्यापारी शामिल होंगे। इस राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। कार्यक्रम में फिरोजाबाद जिले से भी सैकड़ों व्यापारी एवं भामाशाह तीन अगस्त को सुबह 6 बजे आगरा गेट से गाड़ियों के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, प्रांतीय मंत्री मदनलाल वर्मा, और प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप कौशिक भी व्यापारियों के साथ मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान कौशल किशोर उपाध्याय, रामबाबू झा, परशुराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, पवन दीक्षित, नवीन उपाध्याय, शुभम राजपूत, देशदीपक यादव, विजय, अमित वार्ष्णेय, गौरव जैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top