फिरोजाबाद। दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्राओं को तकनीकी संसाधनों की मदद से माय भारत ऐप से जुड़ने के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को “माय भारत” पोर्टल की उपयोगिता से अवगत कराना था, जिसका मुख्य लक्ष्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। यह पोर्टल नेतृत्व विकास, कौशल प्रशिक्षण, स्वयंसेवी गतिविधियों और मार्गदर्शन के कई अवसरों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास में योगदान का मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई की अधिकारी डॉ. माधवी सिंह तथा द्वितीय इकाई की अधिकारी डॉ. अंजु गोयल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर प्रो. विनीता गुप्ता, प्रो. प्रीति अग्रवाल, डॉ. संध्या चतुर्वेदी, डॉ. नूतन राजपाल, डॉ. नम्रता निश्चल त्रिपाठी, डॉ. गरिमा सिंह सहित समस्त महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति रही। कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “माय भारत” ऐप के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
माय भारत ऐप द्वारा युवाओं को सशक्त बनाने पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
