मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक

फिरोजाबाद। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत थाना दक्षिण क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय परमेश्वर गेट और भीमनगर गली संख्या 5 में आयोजित किए गए, जिनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा संसाधनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला सहायता नंबर 181, एंबुलेंस सेवा 102/108, और आपातकालीन सेवा 112 की उपयोगिता और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में पार्षद संघमित्रा, उपनिरीक्षक सिंघराज सिंह, उपनिरीक्षक आदित्य कौशिक, उपनिरीक्षक (SI) प्रीति राय, SI काजल, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल रॉकी तिवारी, कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल प्रियंका चौधरी सहित विद्यालय प्रबंधक शोहरत अली, सहायक अध्यापक उजमा जफर, एवं सामाजिक कार्यकर्ता रश्मि गुप्ता उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top