बुराई के प्रतीक रावण का पुतला हुआ दहन

फिरोजाबाद। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में दुर्गा पूजा महोत्सव एवं दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने प्रभु राम के जन्म से लेकर रावण वध की लीला का अद्भूत मंचन कर कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये। वहीं एसपी ग्रामीण ने बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद बच्चों ने मॉ आदिशक्ति के नौ स्वरूपों को बहुत ही दिव्य झांकी प्रस्तुत की। सभी गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा के नौ देवियों के स्वरूप की आरती उतार कर आराधना की। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम की संपूर्ण रामायण को संक्षिप्त रूप में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें राम जन्म, माता सीता और राम का विवाह, बनवास, सीता हरण, रावण वध, अयोध्या में राम का राज्याभिषेक, लवकुश आदि लीला अद्भूत मंचन किया। मुख्य अतिथि ने श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन, महावीर हनुमान एवं लव कुश आदि के स्वरूपों की आरती कर पूजा वंदना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण अनुज कुमार चौधरी ने बच्चों को असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देते हुए रावण का पुतला दहन किया। पूजा ग्रुप के डायरेक्ट राजीव अग्रवाल ने कहा कि बच्चों द्वारा प्रभु श्रीराम के जन्म से लेकर रावण वध की लीला का जो मंचन किया गया है, उसके लिए आईवी की पूरी टीम काबिल तारीफ है। अतिथियों द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीदेवी एवं प्रबंधक वीरेंद्र यादव सेठ ने अतिथियों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ नंदनी यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से जोड़े रखने के लिए हर वर्ष रामलीला का आयोजन विद्यालय में किया जाता है। जिससे बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिकता दोनों बनी रहे। साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र से उनको सीख मिले।
कार्यक्रम में राम अवतार गुर्जर, रुपिका दीक्षित, धीरज पाराशर, प्रकाश निधि गर्ग, दिनेश कुमार यादव, मनोज यादव, पावन शर्मा के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाऐं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top