धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

फिरोजाबाद। रामायण के रचयिता और आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मंगलवार को सुहागनगरी फिरोजाबाद में धूमधाम से मनाई गई। नगर निगम परिसर स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर उनके अनुयायियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर और नगर आयुक्त ऋषिराज ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में उपसभापति विजय शर्मा, पार्षद प्रमोद राजौरिया, योगेश सरन, राजुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने भी महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर सम्पूर्ण मानव जाति को कल्याण का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाज को रिश्तों की मर्यादा और अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, बाबूराम निशंक, सुरेश चंद्र कौशल, गुलाब सिंह चौहान, सतीश चंद्र अग्रवाल नेताजी, अजय यादव, धर्मेंद्र यादव, लक्ष्मी प्रकाश गुप्ता, नवेद आलम, अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार, दिनेश चंद्र, संदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा भी जयंती का आयोजन विकास भवन प्रांगण में किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी धनराज सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी मानव समाज को मोक्ष की ओर ले जाने का मार्ग दिखाते हैं।
इस अवसर पर जितेंद्र सिंह यादव जिलामंत्री, इंसाफ अली, नरेंद्र शर्मा, अश्विनी कुमार देशमुख, शिवा मैसी, डॉ. मुकेश कुमार, पंकज करौतिया, कृष्ण राजपूत, परमांद, हरी सिंह, अनिल कुमार बघेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top