सपा ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय दवरई में आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने देश की आजादी की लड़ाई से लेकर वर्ष 1977 तक कई महत्वपूर्ण आंदोलन किए। उन्होंने ‘संपूर्ण क्रांति’ का नारा दिया, जिसने देश की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाला।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारत स्वतंत्र होने के बाद, 19 अप्रैल 1954 को जयप्रकाश नारायण बिहार गए, जहाँ उन्होंने विनोबा भावे के सर्वोदय आंदोलन के लिए अपना जीवन समर्पित करने की घोषणा की। उन्हें मरणोपरांत वर्ष 1998 में भारत सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रामवीर सिंह यादव, रमेश चंद्र चंचल, अजीम भाई, हरीशंकर यादव, रामसेवक यादव, डॉ. विजय आर्या, डॉ. रोमा यादव, चंद्रकांत यादव, जमुना कठेरिया, योगेश गर्ग, वीरी सिंह प्रधान, दीपू यादव, नरेश शंखवार, रघुराज सिंह, राधाकृष्ण यादव, रविंद्र कुमार, अनिल यादव, रंजीत यादव और राजीव यादव सहित रामू यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top