जैन समाज लाडू के साथ मनाएगा दीपावली पर्व
फिरोजाबाद। दिगंबर जैन युवा संघर्ष समिति द्वारा आगामी 21 अक्टूबर को दीपावली पर्व के अवसर पर भगवान महावीर स्वामी का लाडू विभिन्न जैन मंदिरों में चढ़ाया जाएगा। इसी दिन जैन समाज दीपावली पर्व को धर्मिक रीति से मनाएगा। सायंकाल दीप मालिका का आयोजन भी किया जाएगा।
समिति की बैठक में अध्यक्ष संजय जैन (पीआरओ) ने बताया कि जैन परंपरा अनुसार अमावस्या के दिन भगवान महावीर स्वामी ने ब्रह्म मुहूर्त में मोक्ष प्राप्त किया था। इस वर्ष अमावस्या 21 अक्टूबर को प्रातः काल में है, इसलिए जैन समाज इस दिन दीपावली मनाएगा। बैठक में द्विवार्षिक चुनाव और नववर्ष समारोह को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर दिनेश जैन ‘चच्चू’ ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण किया। बैठक में प्रदीप जैन पीपी, मयंक जैन, सुनील जैन ‘रैमजा’, धीरेश जैन, संजय जैन, देवेन्द्र जैन, सौरभ जैन, आदीश जैन, विजय जैन (एड.), कुलदीप मित्तल (एड.) सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
भगवान महावीर स्वामी का लाडू 21 को चढ़ाया जाएगा





