भाजपा कार्यालय पर हुआ दीपावली पूजन

फिरोजाबाद। भाजपा कार्यालय मोड़ा कनेटा पर दीपावली मिलन समारोह और लक्ष्मी पूजन विधिविधानपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आतिशबाजी का आनंद लिया।
लक्ष्मी पूजन भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर के नेतृत्व में किया गया। पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण और विधिपूर्वक पूजन संपन्न कराया गया। पूजन के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने परस्पर मिष्ठान वितरण कर दीपावली की बधाई दी। भाजपा कार्यालय परिसर में रंग-बिरंगी आतिशबाजियों से माहौल उत्सवमय हो गया। सभी कार्यकर्ताओं ने दीपावली की रात को उल्लासपूर्वक मनाया। इस अवसर पर नानक चंद अग्रवाल, अरविंद पचौरी, राधेश्याम यादव, केशव फौजी, रामनरेश कटरा, आनंद अग्रवाल, अवधेश पाठक, दीपक गुप्ता कालू, शैलेंद्र गुप्ता शालू, आकाश गुप्ता, यतेंद्र चक पिंकी, केके गांधी, दुर्गेश यादव, राम लढेति लकी, राजकुमार छब्बर, योगेंद्र यादव बाबा, निर्मल शर्मा, उदय प्रताप सिंह, नमन बंसल, अनुपम शर्मा, देश दीपक राजा, भारत सिंह वर्मा, अंकित तिवारी, अनार सिंह कुशवाहा, प्राचीर सेठ, गौतम कुशवाहा, सतवीर गुर्जर, डॉ. एसपी लहरी, दीपक गुप्ता कालू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top