• Home
  • फिरोजाबाद
  • नगर आयुक्त का प्रयागराज तबादला, गुंजन द्विवेदी होंगी फिरोजाबाद की नई नगर आयुक्त

नगर आयुक्त का प्रयागराज तबादला, गुंजन द्विवेदी होंगी फिरोजाबाद की नई नगर आयुक्त

फिरोजाबाद। शासन ने नगर प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए नगर आयुक्त ऋषि राज का तबादला कर उन्हें प्रयागराज विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, गुंजन द्विवेदी को फिरोजाबाद नगर निगम की नई नगर आयुक्त बनाया गया है।
शासन के इस आदेश के बाद नगर निगम प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। नगर आयुक्त ऋषि राज ने अपने कार्यकाल के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था, नगर सौंदर्यीकरण, दीपावली सजावट, सड़क सुधार और अतिक्रमण हटाओ अभियान जैसे कई महत्त्वपूर्ण कार्यों को दिशा दी। उनके कामकाज की शहरवासियों में काफी चर्चा रही।
अब नई नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी के कार्यभार संभालने के बाद नगर निगम में नई कार्यशैली और योजनाओं की गति तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। शहरवासियों को उम्मीद है कि वह विकास की गति को और सुदृढ़ करेंगी तथा पूर्ववर्ती कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगी।
इस बदलाव से जहां नगर निगम कर्मचारियों में हलचल है, वहीं शहर के लोगों में नई नगर आयुक्त से बेहतर कार्यों और सुचारू नगर प्रबंधन की अपेक्षा बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top