दो गरीब कन्याओं की शादी के लिए दिया गया सामान

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला शक्ति ने दो जरूरतमंद कन्याओं की शादी के लिए घरेलू सामान दान में दिया। अध्यक्ष प्राची अग्रवाल ने बताया कि कन्यादान महादान है।
पहली कन्या की आठ बहनें हैं, और उसके भाई व पिता नहीं हैं। उसकी मां अपने बच्चों का पालन करने में सक्षम थी, लेकिन अपनी कन्या का विवाह करने में असमर्थ थीं। दूसरी कन्या के छह बेटे हैं और वह मुश्किल से अपने बच्चों का पालन-पोषण कर पाती थी। वह भी अपनी कन्या की शादी के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने में सक्षम नहीं थी।
दोनों कन्याओं को विवाह के लिए जरूरी सामान प्रदान किया गया, जिसमें पलंग, गद्दा, तकिया, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, बैग, साड़ी, वूलन सूट, बिछिया, कंबल, कार्डिगन, शॉल, बेडशीट, डिनर सेट, वाटर कूलर आदि शामिल थे।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कल्पना राजोरिया, बीना चौहान, दीपा अग्रवाल, रीना गर्ग, गौरी बंसल, उमा अग्रवाल, राखी यादव, गुंजन बंसल, सरिता गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top