• Home
  • फिरोजाबाद
  • यातायात नियमों का पालन के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

यातायात नियमों का पालन के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

फिरोजाबाद। यातायात माह के अंतर्गत स्कूल-कॉलेजों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है और उन्हें नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
लिटिल इंटरनेशनल स्कूल देवनगर और श्यामा देवी इंटर कॉलेज सुहागनगर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया। यातायात निरीक्षक महेश सिंह ने सड़क संकेतों की जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, मोबाइल फोन का उपयोग न करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं, गति सीमा का पालन करें और लेन अनुशासन बनाए रखें।
प्रधानाचार्य सरस वर्मा ने कहा कि बच्चे अपने अभिभावकों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। इसी क्रम में रजावली में थानाध्यक्ष बृज किशोर सिंह के नेतृत्व में राणा प्रताप इंटर कॉलेज भौंड़ेला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों में संगोष्ठियों, रैलियों और पंपलेट वितरण के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top