• Home
  • State
  • राष्ट्रीय अधिवेशन में फिरोजाबाद के व्यापारियों ने रखी अपनी बात

राष्ट्रीय अधिवेशन में फिरोजाबाद के व्यापारियों ने रखी अपनी बात

फिरोजाबाद: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 44वें राष्ट्रीय अधिवेशन में फिरोजाबाद जनपद के सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया। दिल्ली के संसद मार्ग स्थित रंग भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंधी, सांसद साधना सिंह सहित कई विधायक एवं राज्यसभा सांसद उपस्थित रहे।
फिरोजाबाद से आए व्यापारियों का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी और प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने किया। अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता एवं प्रांतीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा ने फिरोजाबाद के व्यापारियों का स्वागत करते हुए उनके सक्रिय सहभाग को सराहा और आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष ने वरिष्ठ व्यापारी नेता पवन दीक्षित को पट्टिका पहनाकर महानगर प्रवक्ता घोषित किया। जिलाध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी ने फिरोजाबाद में व्यापार से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ अमेरिका द्वारा 25% टैरिफ बढ़ाए जाने के कारण उत्पन्न चुनौतियों को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कौशल किशोर उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, भरत तिवारी, दिनेश यादव, शुभम राजपूत, अमित वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता, अनु पेंटर, विजय भवानी, फुरकान, परशुराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, रामबाबू झा, नवीन उपाध्याय, राजपाल यादव, साजिद और शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुकेश गुप्ता सहित कई प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top