• Home
  • State
  • उद्योग व्यापार मंडल महानगर की आईटी सेल का गठन

उद्योग व्यापार मंडल महानगर की आईटी सेल का गठन

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर की एक बैठक माता मंदिर ठारपूटा पर संपन्न हुई। बैठक में महानगर आईटी सेल का गठन किया गया।
महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा की अध्यक्षता में महानगर आईटी सेल का गठन किया गया। जिसमें रजनीश शर्मा महानगर अध्यक्ष, अनुज यादव अनु महानगर महामंत्री, अरविंद बघेल टीटू महामंत्री, विनोद राठौर कोषाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही 21 सदस्यों की कमेटी का गठन हुआ। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसित है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अलंकार चौधरी प्रांतीय उपाध्यक्ष, रमाशंकर दादा महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्वतंत्र गुप्ता, सुभाष यादव, विकास लहरी, रानू भारद्वाज, सुबोध बघेल, बिलाल कुरेशी, रामगोपाल, श्यामवीर सिंह, राघव यादव, अनिल शर्मा, संतोष राठौर, मुन्ना लाल यादव, जयवीर सिंह यादव, धर्मेंद्र मामा, बिहारी लाल यादव, जयवीर सिंह ओझा, मोतीलाल राजपूत, मनु भारद्वाज, नवीन शर्मा, नीरज शर्मा, बबलू तिवारी, सामंत चौधरी, करण सिंह सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन अनिल गुप्ता अमीन युवा महानगर अध्यक्ष ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top