कानपुर। श्रावण मास के पावन पर्व पर नौबस्ता संजय गांधी नगर उषा निवास में भगवान शिव का रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आयोजक बर्रा भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बताया कि विगत वर्षों से देवों के देव महादेव का विशाल रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें क्षेत्रीय आम जनमानस बड़ी संख्या में एकत्रित हो महादेव की पूजा सामूहिक रूप से करते हैं। पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण कर महादेव के भजनों को गाया गया। रुद्राभिषेक के समापन पर संरक्षक विनोद मिश्रा एवं मनीष मिश्रा के द्वारा प्रसाद क्षेत्रीय लोगों को वितरित किया गया। रुद्राभिषेक के दौरान महादेव के स्वरूप को देख सभी मंत्रमुग्ध हो उठे। हर हर महादेव के नारों से प्रांगण गुंजायमान हो गया। इस मौके पर ममता मिश्रा, रिचा मिश्रा, कृष्ण जी मिश्रा, अभिषेक पांडेय, प्रियंका पाण्डेय, संतोष मिश्रा, मनोज मिश्रा, समीर मिश्रा, शेखर बाजपेई, वैष्णवी, पंखुड़ी, मिष्ठी, सौम्या आर्या, धीरेन्द्र शुक्ला सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रुद्राभिषेक का किया आयोजन
