• Home
  • State
  • व्यापार मंडल ने पीड़ित दो व्यापारियों की आर्थिक सहायता

व्यापार मंडल ने पीड़ित दो व्यापारियों की आर्थिक सहायता

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में कोटला चुंगी स्थित शिवम एवं कल्लू की दुकान पर पहुंचा और पीड़ित दुकानदारों से उनका हाल चाल जाना। पीडितों ने बताया कि उनकी दुकान में आग लग गई थी, जिसमें सारा सामान जल गया। व्यापार मंडल की ओर से दोनों ही व्यापारियों को 5100-5100 रू की आर्थिक मदद की गई। नगर विधायक मनीष असीजा व्यापार मंडल के अनुरोध पर मौके पर आए और प्रशासनिक स्तर पर मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष रविंद्र लाल तिवारी ने कहा कि फिरोजाबाद व्यापार मंडल अपने जिला एवं महानगर के सभी व्यापारियों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा है।
प्रतिनिधि मंडल में कौशल किशोर उपाध्याय, रामबाबू झा, अर्जेश उपाध्याय, परशुराम लालवानी, चंचल गोयल, दुष्यंत यादव, दीपक गुप्ता, राजेश शर्मा, सोनवीर राजपूत, संतोष जैन, राकेश जैन, राजपाल यादव सहित स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top