• Home
  • State
  • कृपालम् एजूकेशनल ट्रस्ट द्वारा विद्यालय हेतु किया गया भूमि पूजन

कृपालम् एजूकेशनल ट्रस्ट द्वारा विद्यालय हेतु किया गया भूमि पूजन

बछरावां। कृपालम् एजूकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में थुलेन्डी गांव स्थित नटबीर बाबा के समीप युवाओं में नैतिकता, संस्कृति एवं संस्कार के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु नव निर्मित विद्यालय हेतु विधिवत भूमि पूजन का कार्य डॉ. शिवम् तिवारी द्वारा यज्ञाचार्य वेद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में किया गया।
इस पुनीत अवसर पर राजेश विक्रांत, डॉ. अर्जुन पाण्डेय, शिव शंकर सिंह, अजय कुमार मिश्र,संजय मिश्र, कमल मिश्र, प्रो. अभिमन्यु पाण्डेय, युधिष्ठिर पाण्डेय, अलंकार मिश्र, केशव मिश्र ,अन्नपूर्णा तिवारी, डॉ. हेमलता त्रिपाठी, रीता पाण्डेय, शालिनी तिवारी एवं सुनीता पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top