रायबरेली। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा रैली का भव्य आयोजन विकासखंड दिशागौरा में किया गया। रैली विकासखंड कार्यालय से प्रारम्भ होकर ग्राम पंचायत गौरा हरदो के प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय होते हुए विकासखंड परिसर में समाप्त हुई।
तिरंगा रैली में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह पर स्थानीय लोगों ने तिरंगा रैली का स्वागत किया।
खंड शिक्षा अधिकारी अशोक सचान ने विद्यार्थियों को बताया कि तिरंगा केवल हमारी आज़ादी का प्रतीक नहीं, बल्कि एकता, अखंडता और गर्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने घरों, कार्यस्थलों और मन में सदैव तिरंगे का सम्मान बनाए रखें।
तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
