फिरोजाबाद। नगर निगम परिसर में महर्षि बाल्मीकि भगवान शोभायात्रा समिति का चुनाव समाज के गणमान्य प्रबुद्वजनों की गरिमामयी उपस्थिति में निर्विरोघ सम्पन्न हुआ। जिसमें महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा समिति का अध्यक्ष सुरेश राही, महामंत्री युवा भाजपा नेता राजुल सिंह, एवं कोषाध्यक्ष बबलू गौतम को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुने जाने पर रामखिलाड़ी बाल्मीकि, सुभाष भारती, अशोक बाल्मीकि, जालिम सिंह, रामनाथ आजाद, योगेश सरन, कृष्ण मुरारी, सोवरन सिंह दिवाकर, गुलाब सिंह, मुन्नालाल टार्जन, कल्लू भारती, रवि पहलवान, अनिल कुमार, विक्रम, सुनील कुमार, जयराज, विष्णु यादव, आदेश, रविंद्र कुमार, अमित कुमार, पवनदीप चौहान, विजय चौधरी, सोनू कुमार, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, सागर राही, अभय आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष बने सुरेश राही व महामंत्री राजुल सिंह
Releated Posts





