फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर भाजपा महानगर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से निकाली गई। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति की अलख जगा रहे थे। शहर की राहे भारत माता के जयकारों से गुजायमान हो रही थी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने कहा कि जनता में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश जगाने के साथ ही हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में किया गया। उन्होंने पहलगाम हमले के गुनहगारों को जिस तरीके से हमारी सेना ने करनल सोफिया कुरैशी और वायुसेना विंग कमांडर व्योमिका सिंह के नेतृत्व में आतंकवादियों का सफाया किया। हमारे वीर नारियों को याद करने का दिन है, यह दिन भारत की सेना से लेकर भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए गर्व एवं उत्साह का दिन है। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि आज ही के दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था। देश के लिए शहीद हुए वीरों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। आज हम उन्हीं की वजह से आजाद हैं। महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर ने कहा कि युवाओं और आमजन के बीच राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त और जीवित रखना है। तिरंगा यात्रा में महापौर कामिनी राठौर, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, अंकित तिवारी, आशीष दिवाकर, विनोद पचौरी, उदय प्रताप, राधेश्याम यादव, रामकैलाश यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, मनीष राठौर, कन्हैयालाल गुप्ता, राकेश शंखवार, अमित गुप्ता, विकास पालीवाल, राजुल सिंह, नरेश शर्मा, सुनील टंडन, नानक चंद्र अग्रवाल, पिंकी चक, सुनील मिश्रा, राजेंद्र बौहरे आदि मौजूद रहीे।
तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधि संग कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभाग
