फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल के प्रधान कार्यालय शिवा शिव मार्केट जलेसर रोड पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय एवं प्रांतीय संरक्षक मदनलाल वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी मेयर श्याम सिंह यादव एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष पंडित रविंद्र लाल तिवारी मौजूद रहे। व्यापारियो ंने स्वतंत्रता दिवस पर देश के शहीदों को कृतज्ञता पूर्वक याद किया और उनके बताए हुए पद चिन्हों पर भी चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने किया। इस दौरान महानगर चौयरमेन राजेश अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष भरत तिवारी, महानगर वरिष्ठ महामंत्री रामबाबू झा, परशुराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, विजय भवानी, त्रिलोकी पोरवाल, प्रदीप शुक्ला, संजीव यादव, शुभम राजपूत, नवीन उपाध्याय, नीता पांडे, अमित वार्ष्णेय, सोनू, दीपक गुप्ता, मुकेश गर्ग, दिनेश यादव, शांति स्वरूप, प्रवीण महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के शहीदों को किया नमन
