• Home
  • फिरोजाबाद
  • राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा की तैयारियों की डीएम-एसएसपी ने समीक्षा

राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा की तैयारियों की डीएम-एसएसपी ने समीक्षा

फिरोजाबाद। 14 जून को आयोजित होने वाली राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें ने पुलिस लाइन सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक पाली में जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, सफाई, छायादार व्यवस्था तथा मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित रखने और आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करने तथा परीक्षा अवधि के दौरान साइबर कैफे और फोटोस्टेट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल, पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top