• Home
  • फिरोजाबाद
  • सविता समाज की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

सविता समाज की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

फिरोजाबाद। सविता समाज की बैठक स्टेशन रोड स्थित सविता समाज बगीची में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज को एकजुट करने तथा संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा भी की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. निर्दोष कुमार नंदा ने कहा कि समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

महामंत्री राहुल कुमार ने संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए सर्वसम्मति से जय नारायण सविता को संरक्षक नियुक्त किया। इसके साथ ही अंजली सविता को महिला मोर्चा शिकोहाबाद का अध्यक्ष, पूजा सविता को जिला उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र सविता को जसराना अध्यक्ष, विक्रम सविता को जसराना विधानसभा उपाध्यक्ष तथा मुकेश कुमार को वार्ड संख्या 19 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में दिनेश कुमार ने कहा कि संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए जल्द ही युवाओं की एक सशक्त टीम का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर सतेंद्र सविता (पार्षद), दीपक कुमार, मुकेश कुमार, संजय सिंह, पीयूष कुमार, शैलेन्द्र कुमार, शीलेश कुमार, पूजा देवी, अंजली सविता, पिंकी सविता, दिनेश कुमार, अवदेश राजोरिया सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top