फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा रॉयल सिटी पब्लिक स्कूल में व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महानगर की 60 से अधिक बाजार समितियों के अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं कोषाध्यक्षों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में सदर विधायक मनीष असीजा, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडेय तथा महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री नरेश पंजाबी, युवा जिलाध्यक्ष दुष्यन्त यादव, प्रांतीय संगठन मंत्री परशुराम गुप्ता और मुनव्वर खान को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा विभिन्न बाजार समितियों के पदाधिकारियों को भी मंच से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, व्यापारी हितों की रक्षा करने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान व्यापारियों ने अतिथियों का स्मृति चिह्न एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने सभी अतिथियों और व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आकृति सहयोगी और विकास जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक दिलीप दीक्षित, स्वतंत्र गुप्ता, रमाशंकर दादा, सुशील जाट, अनिल गुप्ता, रजनी शर्मा, गोपाल दास बंसल, सुभाष यादव, विकास लहरी, अजीत लहरी, विवेक कौशल, राकेश शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रमोद कुमार झा, ताराचंद राठौर, मूलचंद राठौर, रामगोपाल बजाज, मेघ सिंह पहलवान, मुकेश बाबू राठौर, विक्रांत यादव, दीपेश यादव, बबलू, मुन्नालाल गोला, यादराम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।





