• Home
  • State
  • आकर्षण झांकियों के साथ निकली भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा

आकर्षण झांकियों के साथ निकली भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा

फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा मार्ग रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया, जो कि अलग ही छटा बिखेर रहा था।
शोभायात्रा का शुभारम्भ सांसद अक्षय यादव, नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि घंटाघर, सदर बाजार, गंज तिराहा, सिनेमा चौराह, जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा, गांधी नगर चौराहा होते हुए बाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे विध्नहर्ता भगवान गणेश का डोला, भगवान शिव पार्वती की झांकी, नाग पर नृत्य करते भगवान श्रीकृष्ण, पूतना वध, राधाकृष्ण की भव्य मनोरम झांकी सहित अनेक झांकिया शामिल थी। सबसे आखिरी में मुख्य डोला चल रहा था। जिसके संग जयंती समिति के पदाधिकारी साथ चल रहे थे। शोभायात्रा में समिति अध्यक्ष राजेश यादव लला चौधरी, महामंत्री हरेंद्र यादव, पंकज यादव, संस्थापक रामवीर सिंह यादव, भूरी सिंह यादव, डाफ दिलीप यादव, डिप्टी मेयर विजय शर्मा, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, श्याम सिंह यादव, धर्मसिंह यादव, सत्यवीर गुप्ता, देशदीपक यादव, दुष्यंत यादव, उमेंश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top