• Home
  • State
  • ब्राह्मण महासभा ने चलाया सदस्यता अभियान

ब्राह्मण महासभा ने चलाया सदस्यता अभियान

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने शिकोहाबाद क्षेत्र में पांच वर्षीय सदस्यता अभियान शुरू किया गया। जिसमें सैकड़ो विप्र बंधुओ ने जिला ब्राह्मण महासभा की सदस्यता ग्रहण की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि जनपद में प्रत्येक ब्राह्मण के घर जाकर जिला ब्राह्मण महासभा फिरोजाबाद संगठन से विप्र बंधुओ को जोड़ेगी और संगठन को आगे बढ़ाएगी। संगठन मंत्री पंडित विकास दुबे ने कहा की पहले चरण में लगभग 5000 सदस्य बनाने का जनपद में लक्ष्य रखा गया है, उसके उपरांत आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सदस्यता अभियान को लेकर समस्त ब्राह्मण बंधुओं में काफी उत्साह है और लोग बढ़-चढ़कर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके पर पंडित प्रेम शंकर शर्मा, पंडित मुकेश गौड़, पंडित संजय पाराशर लंकेश, पंडित आशीष मिश्रा, पंडित कमलकांत पालीवाल, पंडित आर.के. राजोरिया, पंडित संजय शर्मा, पंडित अरुण शर्मा, पंडित अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top