• Home
  • State
  • देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें : अतुल सिंह

देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें : अतुल सिंह

ऊंचाहार, रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों – मेलथुवा, कुमाहरन पुरवा, इस्माइलमऊ, साईं, दाउदपुर गड़ई, सेवाला का पुरवा, जलालपुर धई, भुरकुशा का पुरवा, बड़ैया का पुरवा, झाडैया का पुरवा आदि में चौपाल लगाकर जनसंवाद किया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया। चौपालों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अतुल सिंह ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए जननायक राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना जरूरी है, जो वर्तमान में बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लगातार वोटों की चोरी कर चुनाव जीतती आ रही है और इस बात को राहुल गांधी ने पहले ही देश के सामने उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऊंचाहार की जनता बिजली, पानी, सड़क, खाद और बीज जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि बिजली बिलों की मार और आवारा पशुओं की समस्या से किसान परेशान हैं। बरसात के मौसम में किसान लाठी-डंडे लेकर फसलों की रखवाली को मजबूर हैं। श्री सिंह ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जनता अब परेशान हो चुकी है और 2027 में इसका जवाब जरूर देगी। उन्होंने कहा कि वे गांव-गांव जाकर जनता से संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे दूसरों के कराए गए विकास कार्यों को अपना बताकर फर्जी उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान अतुल सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील करते हुए कहा कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने का जरिया है। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध दीक्षित, पूर्व डिप्टी एसपी आर. एन. गौतम, जिला सचिव एम. फारूखी, जिला पंचायत सदस्य राम सिंह लोधी, जसवंत सिंह, प्रेम नारायण श्रीवास्तव, अमर यादव, भिखारी मिश्रा, शिवेंद्र यादव (प्रधान), अशोक यादव, पप्पू सोनकर, प्रदीप अग्निहोत्री, रवि सिंह, अशोक मौर्य, श्री राम मौर्य, वीरेंद्र लोधी, रमाकांत यादव, पुष्प सरोज, सुनील सिंह, मोनू सिंह, शिव शंकर सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय सिंह, लाल बहादुर सिंह, अरविंद कुमार गौतम, महेश कुमार पासी, माया देवी, सुनीता, अनिल सोनी, रंजन सिंह, काली शंकर, रिंकू सोनकर समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top