• Home
  • फिरोजाबाद
  • महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने शुक्रवार को एक महिला का शव घर के अंदर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका की पहचान सरोज देवी (48) पत्नी स्वर्गीय रामवकील के रूप में हुई है। मृतका से लंबे समय तक संपर्क न होने पर पहले उनके मकान में पूर्व में किराए पर रह चुके नरेंद्र कुमार दीवान की पत्नी रेनू ने कई बार फोन किया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाली पूजा गुप्ता ने भी संपर्क करने का प्रयास किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर मृतका के पुत्र सिद्धार्थ, जो खैरगढ़ अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं, को सूचना दी गई।

सिद्धार्थ के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में घर का ताला खोला गया तो अंदर सरोज देवी का शव पड़ा मिला। घर का सामान बिखरा हुआ होने के कारण लूट की भी आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि महिला की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top