हाथरस। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने का असर तीसरे दिन भी रेल संचालन पर दिखाई दिया। हाथरस किला से दिल्ली जाने वाली एचएडी पैसेंजर तथा टूंडला-दिल्ली टीएडी पैसेंजर ट्रेन लगातार तीसरे दिन भी रद्द रहीं, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इन ट्रेनों के रद्द रहने से हाथरस के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले नौकरीपेशा, छात्र और अन्य यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। सुबह स्टेशन पहुंचे कई यात्रियों को ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिलने पर बिना यात्रा किए ही लौटना पड़ा। यात्री गगन ने बताया कि पिछले तीन दिनों से ट्रेनें निरस्त हैं और दिल्ली जाने के लिए महंगे वैकल्पिक साधनों का उपयोग करना पड़ रहा है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि रेलवे द्वारा ट्रेनों के निरस्त होने की पूर्व सूचना नहीं दी जा रही है, जिससे उन्हें अचानक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि समय रहते सूचना मिलती तो वे दूसरी व्यवस्था कर सकते थे। रेलवे की इस स्थिति से दैनिक यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है।
साहिबाबाद रेल हादसे का असर तीसरे दिन भी जारी, हाथरस की दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द
Releated Posts






