• Home
  • हाथरस
  • चंद्रशेखर आजाद जयंती पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

चंद्रशेखर आजाद जयंती पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

हाथरस। अमर शहीद क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गुरुवार को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आर.ए.एम.) द्वारा हाथरस और सासनी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क स्थित आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। हाथरस के आगरा रोड स्थित शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व विस्तारक संजीव गोयल ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और बलिदान की सर्वोच्च मिसाल है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके साहस, त्याग और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय ने कहा कि आजाद का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अदम्य साहस का प्रतीक है तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। जिला सचिव प्रदीप शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा कि आजाद का संघर्ष अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है तथा महिलाओं और युवाओं को भी उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।

उधर, सासनी के रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित शहीद पार्क में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण किया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘चंद्रशेखर आजाद अमर रहें’ के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने कहा कि आजाद का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से महान क्रांतिकारियों के आदर्शों को अपनाकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक न्याय और जनअधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। हाथरस कार्यक्रम में निशांत उपाध्याय, दीनदयाल शर्मा (दीनू पंडित), पूनम शर्मा, सौरभ पराशर, प्रदीप शर्मा, कुमकुम चौहान, गुड़िया चौधरी, जय नारायण शर्मा, राम कुमार वर्मा, संजीव गोयल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सासनी कार्यक्रम में आचार्य खगेंद्र शास्त्री, कांता पचैरी, कालू पंडित, जय किशन लवानिया, संजय कुमार, मनीष वर्मा, कालीचरण शर्मा, संजय शर्मा, योगेश कुमार सिसोदिया, गुललन शर्मा, नवीन वार्ष्णेय, दीपू गुप्ता, मोहित वार्ष्णेय, नरेश कुशवाहा, निहाल वार्ष्णेय, अंकित शर्मा, भानु वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top