• Home
  • हाथरस
  • सीडीओ ने आधार बायोमेट्रिक अपडेट में तेजी लाने के दिए निर्देश

सीडीओ ने आधार बायोमेट्रिक अपडेट में तेजी लाने के दिए निर्देश

हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने विकास भवन में आयोजित आधार अनुश्रवण समिति की बैठक में 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लंबित बायोमेट्रिक अपडेट शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अभिभावकों से बच्चों का समय रहते आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराने की अपील की। बैठक में यूआईडीएआई के सहायक प्रबंधक संदेश श्रीवास्तव ने बताया कि अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) अभियान में हाथरस ने प्रदेश में 15वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा सितंबर 2026 तक निःशुल्क उपलब्ध है। साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए आवास विकास कॉलोनी स्थित केडीआर कॉम्प्लेक्स, एमजी पॉलिटेक्निक गेट नंबर-1 के सामने, आगरा रोड पर नया आधुनिक आधार सेवा केंद्र भी शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top