हाथरस। दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर के बाहर अधिवक्ताओं और विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन के नेताओं को प्रधानमंत्री आवास पर अपनी बात रखने से रोकने के लिए दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। साथ ही स्थानीय नेताओं को दिल्ली जाने से रोकने के लिए उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने का भी आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और छात्र आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में बृजमोहन राही, लल्लन बाबू, योगेश कुमार ओके, बालकिशन यादव, वतन सिंह, अन्नू, आरपी सिंह, जगदीश प्रसाद, गगन बाबू, दुष्यंत चौधरी, योगेंद्र पाल, विमल कुमार, विपुल कुमार, धर्मेंद्र, राकेश चौधरी, जुनैद, राजेश कुमार, अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं विपक्षी दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।





