फिरोजाबाद। सुहागनगरी में भड़रिया नवमी के अवसर पर सामाजिक संगठनों द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अतिथियों ने वर-वधुओं को दांपत्य जीवन में सुखी रहने का आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही समितियों द्वारा कन्याओं को गृहस्थी में उपयोग होने वाला सामान देकर विदा किया गया। महात्मा ज्योतिराव फुले सेवा समिति द्वारा गंगा रिसोर्ट में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समिति द्वारा 35 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। समिति के संस्थापक एवं हजारों बेटियों के पिता डॉ. राधेश्याम कुशवाह ने कहा कि हमारा प्रयास गरीब कन्याओं के हाथ पीले कर शादी समारोह में होने वाले फिजूल खर्च को रोकना है। इससे बचाया गया पैसा लोग अपने बच्चों की शिक्षा एवं अन्य साधनों पर खर्च कर सकें। इस दौरान राजीव कुशवाह, यशोवर्धन कुशवाह, डॉ. बृजेश कुमार शर्मा, मुन्नालाल झा, बनवारीलाल कुशवाह, जितेंद्र शाक्य, निशांत गुप्ता, रिंकू कुशवाह, नेमा शर्मा, राहुल सविता आदि मौजूद रहे।
बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा राधाकृष्ण गार्डन में 31 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। समिति अध्यक्ष बंटू कुशवाह ने कहा कि पिछले दस वर्षों से बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। गरीब कन्याओं का विवाह कराकर हमें अलग ही खुशी मिलती है। मुख्य अतिथि डॉ. एसपी लहरी ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। कुशवाह महासभा के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के विरोध में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने के लिए समिति को धन्यवाद दिया। इस दौरान मनोज कुशवाह, जयप्रकाश कुशवाह, डॉ. रामू सिंह राठौर, अरविंद गौतम, गोपाल ब्रजवासी आदि मौजूद रहे।
कांशीराम जनकल्याण सेवा समिति द्वारा डॉ. सूरत राम सागर गार्डन, चनौरा में 22 जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए और जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष द्वारका प्रसाद, संरक्षक रामरतन सिंह, सचिव संदीप कुमार एडवोकेट, रघुराज सिंह सविता, रामवीर सिंह बौद्ध, गिरीश चंद्र एडवोकेट, हर्देश कुमार, विनय प्रताप, कमलकांत, पार्षद कृष्णवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर लोक कल्याण समिति द्वारा शुभमंगलम गार्डन में सात जोड़ों का विवाह कराया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष रोहित दयाल नंदवंशी उर्फ बंटू, सतीश कुशवाह, रमेश चंद्र वर्मा, रघुराज सिंह सविता, नरेश चंद्र शंखवार, डॉ. जयप्रकाश, अरविंद माधव, भारत सिंह आदि ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर उनके दांपत्य जीवन के सुखमय होने की कामना की।





