फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आगरा गेट बाजार समिति के तत्वावधान में चाय पर चौपाल का आयोजन आकाश जैन, प्रांतीय युवा मंत्री, के प्रतिष्ठान पर किया गया। जिसमें शिकोहाबाद के मोहल्ला शम्भू नगर में मासूम बच्चे की जमीन पर पटककर हत्या करने वाले हत्यारे को 40 दिन में फांसी की सजा दिलाने वाले जिला शासकीय अधिवक्ता (क्राइम) राजीव प्रियदर्शी का व्यापारियों ने पुष्पमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उनके साथ शासकीय सहायक अधिवक्ता नरेंद्र राठौर, संजीव शर्मा, अधेसिव भारद्वाज, नवनीत उपाध्याय एवं सैफ उर्फ रहमान का भी स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा, हरिशंकर राठौर, नरेश पंजाबी, दुष्यंत यादव, रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, राकेश शर्मा, मुकेश शर्मा, सुशील जाट, ओमप्रकाश राठौर, अनिल गुप्ता अमीना, सुभाष यादव, रामगोपाल बजाज, दिलीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों ने शासकीय अधिवक्ता क्राइम राजीव प्रियदर्शी का किया स्वागत
Releated Posts





