• Home
  • फिरोजाबाद
  • एक दिवसीय शतरंज कार्यशाला में स्कूलों के 200 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

एक दिवसीय शतरंज कार्यशाला में स्कूलों के 200 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद। विश्व शतरंज दिवस के अवसर पर फिरोजाबाद डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा गोपी श्याम इंटर कॉलेज, कौशल्या नगर में एक दिवसीय शतरंज कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आगरा में आयोजित ओपन टूर्नामेंट में फिरोजाबाद के रैंक होल्डर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आगरा से आए ट्रेनर राणा प्रताप सिंह ने शतरंज के नियम, खेल की तकनीक एवं शाह और मात की विभिन्न चालों का ज्ञान डिजिटल बोर्ड के माध्यम से दिया। सत्र में खिलाड़ियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रकार के प्रश्नों का समुचित समाधान भी ट्रेनर द्वारा किया गया। हाल ही में आगरा में आयोजित ओपन टूर्नामेंट में फिरोजाबाद के रैंक होल्डर खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यशाला में एडीफाई, किड्स कॉर्नर, गोपी श्याम, स्वामी बच्चू बाबा, संस्कार इंटरनेशनल आदि विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान स्टेट प्रेसिडेंट कार्तिक कपूर, स्टेट सेक्रेटरी ए.के. रायजादा, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट डॉ. मयंक भटनागर, जिला सचिव सौरव लहरी, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संकल्प शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल परिहार, कोषाध्यक्ष चेतन दीक्षित, ऑडिटर तरुण उपाध्याय, मनीष शर्मा, मीडिया प्रभारी उत्कर्ष पाठक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top