• Home
  • फिरोजाबाद
  • ब्राह्मण जागृति महासभा ने अधिवक्ताओं, शिक्षकों, पुरोहितों को किया सम्मानित

ब्राह्मण जागृति महासभा ने अधिवक्ताओं, शिक्षकों, पुरोहितों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश ब्राह्मण जागृति महासभा के तत्वावधान में शहीद मंगल पांडेय की जयंती के उपलक्ष्य में ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिवक्ताओं, शिक्षकों, पुरोहितों, पत्रकारों एवं समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार एवं युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर बल देते हुए ब्राह्मण समाज से संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने सामाजिक संगठन, जनसेवा एवं युवाओं को समाज के उत्थान के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, परशुराम न्यास, अनिल शुक्ला वारसी ने समाज की गौरवशाली परंपराओं, संगठन की शक्ति एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संदेश दिया। समाज के वरिष्ठजनों एवं अतिथियों ने ब्राह्मण समाज की वर्तमान चुनौतियों तथा उनके समाधान पर अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिवक्ताओं, शिक्षकों, पुरोहितों, पत्रकारों एवं समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्राह्मण जागृति महासभा के जिलाध्यक्ष श्रीगोपाल शर्मा, जिला महासचिव संदीप शर्मा, संयोजक दुर्गाप्रसाद शर्मा, सह-संयोजक संजय शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, विकास लहरी, सौरभ लहरी, ताराचन्द्र गौड़, भानु उपाध्याय, डी.के. शर्मा, शिखर मिश्रा, कन्हैया शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top