• Home
  • कानपुर देहात
  • सचिव शिवकुमार शर्मा की लापरवाही के चलते रसधान गौशाला में चार गौवंश मरणासन्न हालत में

सचिव शिवकुमार शर्मा की लापरवाही के चलते रसधान गौशाला में चार गौवंश मरणासन्न हालत में

कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के ग्राम रसधान स्थित गौशाला में गौवंशों की बदहाल स्थिति सामने आई है। अखिल भारतीय नव निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ललिता कटियार ने गौशाला का निरीक्षण किया। उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत रसधान के सचिव शिवकुमार शर्मा की लापरवाही के कारण गौशाला भगवान भरोसे संचालित हो रही है। ललिता कटियार के अनुसार, निरीक्षण के दौरान चार गौवंश बीमार एवं मरणासन्न अवस्था में पड़े मिले, जबकि मौके पर कोई केयरटेकर मौजूद नहीं था। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना सिकंदरा की उपजिलाधिकारी उषा सिंह को दी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी गौशाला पहुंचीं और ग्राम विकास अधिकारी शिवकुमार शर्मा को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर बीमार गौवंशों का उपचार कराया गया।

ललिता कटियार ने बताया कि गौशाला में चारों ओर गंदगी फैली हुई है तथा जानवर गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे वे बीमार पड़ रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि समुचित देखरेख और नियमित साफ-सफाई के अभाव में गौवंशों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि मौके पर केवल दो केयरटेकर मिले, जबकि अभिलेखों में पांच केयरटेकर तैनात दर्शाए गए हैं। वहीं, उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया कि गौशाला की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा गौवंशों की समुचित देखभाल कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top