कानपुर। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा कथित रूप से दिए गए एक बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। कांग्रेस ने ज्ञापन में विधानसभा अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष के बयान से राम भक्तों की आस्था आहत हुई है और यह उनके संवैधानिक पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पहले भी विरोध प्रदर्शन की घोषणा कर चुकी थी। फूलबाग स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर प्रस्तावित धरने से पूर्व उन्हें पुलिस द्वारा नजरबंद कर दिया गया था, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि रामा देवी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की हुई और एक कांग्रेस नेता को पुलिस थाने ले गई। साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष के भाई के विरुद्ध भी भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। कांग्रेस ने इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
लगातार हो रही बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) शिखा शुक्ला ने ज्ञापन प्राप्त किया।
ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि यदि विधानसभा अध्यक्ष के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की गई तो जिला कांग्रेस कमेटी व्यापक आंदोलन शुरू करेगी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन शुक्ला ने कहा कि पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष रहते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए और अपनी गरिमा बनाए रखनी चाहिए।
इस दौरान मदन मोहन शुक्ला, अमित पाण्डेय, इखलाक अहमद डेविड, सतीश दीक्षित, धवल पाण्डेय, आनंद वर्मा, चन्द्रमणि बाजपेयी, तन्मय राय, उमेश दीक्षित (बबलू), नीरज शर्मा, विजय निषाद, रामचंद्र गुप्ता, संदीप मिश्रा, देवी प्रसाद निषाद, मनीष बाजपेयी, ममता तिवारी, विजय त्रिवेदी, मोहम्मद तुफैल, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, तिलक चंद्र कुरील, विमला पासवान, अमित शुक्ला, मनोज दुबे, नूरान टारजन, अभिषेक पाल, एजाज रशीद, श्यामू गुप्ता, शिवम पटवा, अंकित कनौजिया, निखिल गुप्ता, उस्मान अली, रिंकू तिवारी, गुड्डू पाल, शिवांश राजपूत, शशांक गौतम, सुसान गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष की बर्खास्तगी की मांग की
Releated Posts










