• Home
  • कानपुर नगर
  • राम मंदिर के चंदा-चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा

राम मंदिर के चंदा-चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि पदयात्रा

कानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण ने महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में राम मंदिर के चंदा और चढ़ावा चोरी से जुड़े मुद्दे को लेकर बुधवार को सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लाल बंगला मार्केट में मार्च किया।

जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता लाल बंगला स्थित पेट्रोल पंप से एकत्र होकर बाजार होते हुए हरजिंदर नगर चौराहे स्थित काली जी, हनुमान जी एवं भैरों जी मंदिर पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने राम मंदिर के चंदा और चढ़ावा चोरी से जुड़े मामलों ने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि आज आम जनमानस में भाजपा की चंदा चोरी और भ्रष्टाचार उजागर हो गया है अब जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है, वो दिन दूर नहीं जब जनता भाजपा को गद्दी से उतारकर कॉंग्रेस की सरकार बनवायेगी।

पदयात्रा के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने भीषण बिजली कटौती, अतिक्रमण और नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। इस पर जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने इन समस्याओं को लेकर जनआंदोलन चलाने का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेता मदन मोहन शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस सरकार बनने के बाद असली मगरमच्छ पकड़े जाएंगे। सद्बुद्धि पदयात्रा में प्रमुख रूप से मदन मोहन शुक्ला, ऊषा रानी कोरी, पूर्व पार्षद अरुण द्विवेदी, इखलाक अहमद डेविड, बाबूराम सोनकर, पार्षद नूरान अहमद, सतीश दीक्षित, हरिशंकर अग्निहोत्री, पुरुषोत्तम त्रिपाठी, संजय दीक्षित, विजय निषाद, शशिकांत दीक्षित, मनोज त्रिवेदी, तुफैल अहमद खान, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, राजू कश्यप, गरुड़ सिंह, दिनेश शुक्ला, रामचंद्र गुप्ता, रमणीक चतुर्वेदी, विमला पासवान, अनुराधा कुमारी, अनुराग पाल, अंकित कन्नौजिया, आद्यशरण गुप्ता, अजय कुमार, अमन सिंह, शहजादे, शिवम पटवा, मोहम्मद चांद, सतपाल सिंह, मनजीत सिंह खालसा, शीलू दुबे, आर.के. सिंह, सुशील सोनी, बड़े राजपूत, ईमरान, लईक मंसूरी, अनुराग पाल, राजेंद्र बाल्मीकि, नफीस अहमद, राजन तिवारी, आसिफ इकबाल, इरफान, विक्रांत तिवारी, आयुष सोनी, शिवान राजपूत, प्रशांत चौरसिया, शीलू यादव, जय कुमार, सोनू पंडित, अनिल कन्नौजिया, अंशु शर्मा, वरुण जेटली, नंदी राजपूत, धीरज द्विवेदी, दिनेश श्रीवास्तव, निखिल गुप्ता, दिलशाद, बंटी वर्मा और बाबू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top