हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) पार्टी की ओर से बुधवार को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। पार्टी का आरोप है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भगवान हनुमान के स्वरूप से भाजपा का झंडा लेकर नृत्य कराया गया, जिससे सनातन धर्म की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) पार्टी के जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
हनुमान स्वरूप के कथित धार्मिक अपमान के विरोध में राम पार्टी आज सौंपेगी ज्ञापन



