फिरोजाबाद। नई दिल्ली स्थित मावलंकर ऑडिटोरियम, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन (आईवीएफ) के 14वें स्थापना दिवस समारोह में फिरोजाबाद के डॉ. अमित गुप्ता को “वैश्य मित्र रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में वैश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक व्यक्तियों को भी “वैश्य मित्र रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, आईवीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, आईवीएफ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, महासचिव राजीव मित्तल तथा कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
वैश्य मित्र रत्न सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. अमित गुप्ता





