फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे से जुड़े मुद्दे को लेकर बुधवार को “बुद्धि शुद्धि पदयात्रा” निकाली गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में बुद्धि शुद्ध पदयात्रा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी पार्क से शुरू हुई। जो कि सेंटर चौराहा, बर्फखाना, डाकखाना चौराहा, कोटला रोड, रामलीला चौराहा होते हुए बड़े हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठकर संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन भगवान श्रीराम में देश ही नहीं दुनिया श्रद्धाभाव रखती है, उन्ही भगवान श्रीराम के मंदिर का पहले चंदा चुराकर और अब चढ़ावा चुराकर सभी रामभक्तों की भावनाओं को आहत करने का काम किया है। जिससे देश ही नहीं दुनिया में भारत का सम्मान गिरा है। ऐसे चंदा चोरों को जनता आगामी चुनावो में सबक सिखाएगी और कांग्रेस को पुनः देश और प्रदेश की बागडोर सौंपकर देश और देशवासियों का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ाने का काम करेगी। पदयात्रा में हाजी सईद पटेल, राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, प्रदीप कुमार शर्मा एड., लक्ष्मी प्रकाश गुप्ता, शैलेंद्र शुक्ला, शांतिदास शंखवार, उमर फारूक, एमडी पिप्पल, मोहित राठौर, डॉ सुरेश चंद कौशल, अजय यादव, धर्मेंद्र यादव, अजय शर्मा, संदीप कुमार ओझा, अनिल यादव, संजय यादव, डॉ बीएस गौतम, कन्हैया शर्मा, संजय रावत, मीनाक्षी पचौरी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस ने निकाली बुद्धि शुद्धि पदयात्रा





