• Home
  • फिरोजाबाद
  • जिला जज ने समाधान समारोह के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिला जज ने समाधान समारोह के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

फिरोजाबाद। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. बब्बू सारंग ने समाधान समारोह के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला जज ने कहा कि समाधान समारोह का उद्देश्य अधिकाधिक वादकारियों को सौहार्दपूर्ण, त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान का लाभ उठाकर अपने वादों का आपसी सुलह एवं समझौते के माध्यम से निस्तारण कराने का आह्वान किया। प्राधिकरण सचिवयोगेश शिवा ने बताया कि इन प्रचार वाहनों के माध्यम से आमजन को समाधान समारोह की उपयोगिता, पात्रता तथा आपसी सुलह एवं समझौते के माध्यम से वादों के निस्तारण के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top