• Home
  • कानपुर नगर
  • मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों पर कसा शिकंजा, बेचने वालों को भी चेतावनी

मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों पर कसा शिकंजा, बेचने वालों को भी चेतावनी

कानपुर: हिमांशू। आरटीओ प्रवर्तन विभाग की टीम ने मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 31 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) सोमलता यादव ने चेतावनी दी कि सड़कों पर हुड़दंग मचाने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले ऐसे वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
यह जानकारी देते हुए आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वाले दोपहिया वाहन न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ा रहे हैं, बल्कि उनकी तेज आवाज से आम नागरिकों, बुजुर्गों और मरीजों को भी काफी परेशानी होती है।
शासन से मिले कड़े निर्देशों के बाद प्रवर्तन विभाग ने सड़कों पर ऐसे वाहनों के चालान करने के साथ-साथ मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाली दुकानों पर भी छापेमारी की। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे भविष्य में ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसरों की बिक्री तत्काल बंद करें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस विशेष अभियान के तहत कुल 31 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top