फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल द्वारा नगर के पॉलीवाल हॉल में युवा एवं महिला व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पांच समाजसेवी फिरोजाबाद भामाशाह शिरोमणि की मानद उपाधि से सम्मानित हुए। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि फिरोजाबाद को विश्व पटल पर लोग जानते हैं। जिसे सभी लोग जानते हैं, वहाँ कोई ब्रांड एंबेसडर बनाने की जरूरत नहीं है। यह सभी लोग व्यापारियों और महिलाओं का कारोबार बढ़ाने में मदद करते हैं। आप सभी उनके साथ जुड़ें और यह सभी आपके साथ हैं। व्यापारी सम्मेलन में अतिथियों ने फिरोजाबाद भामाशाह शिरोमणि की मानद उपाधि से डॉ. मयंक भटनागर, किशोर अग्रवाल बंटी, आशीष बंसल, मोहित सिंह, मेहताब को सम्मानित किया। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा, जिलाध्यक्ष रवीन्द्र लाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, भारतीय उद्योग व्यापार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान युवा एवं महिला व्यापारियों को मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री डॉ. दिलीप सेठ, राजेंद्र गुप्ता, देवी चरन अग्रवाल, घनश्याम लालवानी, प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, कौशल किशोर उपाध्याय, रामबाबू झा, मदन लाल वर्मा, संजय गुप्ता, प्रदीप कौशिक, सतीश जैन, देश दीपक यादव, राजेश अग्रवाल, विजय भवानी, भानू उपाध्याय, शुभम राजपूत, परशुराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, जीतेंद्र कुमार सौली, देश दीपक यादव आदि व्यापारी मौजूद रहे।
युवा एवं महिला व्यापारी सम्मेलन में पांच समाजसेवी फिरोजाबाद भामाशाह शिरोमणि की मानद उपाधि से हुए सम्मानित





