• Home
  • फिरोजाबाद
  • पारदर्शिता के आधार पर शिकायतों का कराएं निस्तारण : डीएम

पारदर्शिता के आधार पर शिकायतों का कराएं निस्तारण : डीएम

  • संपूर्ण समाधान दिवस में 204 शिकायतों में से 11 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी ने एसएसपी के साथ तहसील जसराना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 204 शिकायतों में से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष बची शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकतर शिकायतें राजस्व, विद्युत, पुलिस, अवैध कब्जा, जलभराव, राशन, ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी, जमीनी विवाद, अतिक्रमण, आवास, शौचालय आदि से संबंधित रहीं।

डीएम ने कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालय में आता है, इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कोई भी फरियादी तहसील दिवस या किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं लौटना चाहिए। पारदर्शिता के आधार पर सभी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, डीएफओ भानेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामबदन राम, बीएसए, परियोजना निदेशक, उप जिलाधिकारी जसराना, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top