• Home
  • कानपुर देहात
  • बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले सनरूफ से रील बनाने और कार्यक्रम के बाद पैसे बांटने का वीडियो वायरल

बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले सनरूफ से रील बनाने और कार्यक्रम के बाद पैसे बांटने का वीडियो वायरल

कानपुर देहात। थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित कैलाश गेस्ट हाउस में आयोजित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले रैली के दौरान कुछ लोगों के चलती गाड़ियों के सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता कैलाश गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग चलती गाड़ियों के सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो बनाते और रील शूट करते दिखाई दिए। वायरल वीडियो के बाद लोगों ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि आम नागरिकों द्वारा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाती है, तो ऐसे मामलों में भी समान रूप से कानून लागू होना चाहिए। वहीं, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कथित रूप से कार्यकर्ताओं को पैसे बांटने का एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं को नकद राशि वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top