• Home
  • फिरोजाबाद
  • एआरटीओ ने तीन स्लीपर बस समेत सात वाहनों को किया सीज, 45 वाहनों के काटे चालान

एआरटीओ ने तीन स्लीपर बस समेत सात वाहनों को किया सीज, 45 वाहनों के काटे चालान

फिरोजाबाद। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी ने बुधवार सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान अधूरे मानकों पर तीन स्लीपर बस समेत सात वाहनों को सीज किया। साथ ही 45 वाहनों के चालान भी किए गए। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मच गई। एआरटीओ ने सभी को नियमों का पालन करने के साथ मानक पूरे कराने की चेतावनी दी। एआरटीओ प्रवर्तन प्रेम सिंह ने बताया कि सुबह के समय सुभाष तिराहा पर स्लीपर कोच बसों के मानक व अन्य दस्तावेज चेक किए गए। इस दौरान तीन बसों में काफी खामियां पाई गईं। उन्हें मौके पर सीज कर रोडवेज बस स्टैंड में खड़ा करा दिया गया। इसके अलावा एक मॉडिफाइड और तीन मालवाहक वाहनों को ओवरलोड होने पर सीज किया गया।

साथ ही रॉन्ग साइड में वाहन चलाने पर सात, मोबाइल पर बात करने पर पांच, बिना हेलमेट के 21, बिना सीट बेल्ट के तीन, ओवरलोडिंग में तीन, बिना रिफ्लेक्टर के पांच तथा मॉडिफाइड साइलेंसर होने पर एक वाहन का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ उनका पालन करने की भी हिदायत दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top