• Home
  • हाथरस
  • आरपीएफ इंचार्ज समेत तीन कर्मियों फैमिली आईडी अभियान में 504 नए आवेदन, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस के निर्देशपर धमकी और अभद्रता का आरोप, थाने में दी तहरीर

आरपीएफ इंचार्ज समेत तीन कर्मियों फैमिली आईडी अभियान में 504 नए आवेदन, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस के निर्देशपर धमकी और अभद्रता का आरोप, थाने में दी तहरीर

हाथरस। शासन की महत्वाकांक्षी फैमिली आईडी (एक परिवार-एक पहचान) योजना के तहत रविवार को जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनके 504 नए आवेदन कराए गए। वहीं, अभियान में अपेक्षित रुचि न लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने बताया कि लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रभावी संचालन, पारदर्शिता तथा पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया गया। जनपद के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में विभिन्न विभागों के फील्ड स्टाफ ने घर-घर जाकर पात्र लोगों की पहचान कर उनका फैमिली आईडी के लिए पंजीकरण कराया।

उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन एवं निगरानी के लिए पंचायती राज विभाग के सभी सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को सुपरविजन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके अलावा जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी क्षेत्र का भ्रमण कर अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से एक ही दिन में 504 नए आवेदन प्राप्त किए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए कि फैमिली आईडी योजना की प्रगति में प्रतिदिन वृद्धि सुनिश्चित की जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

सीडीओ ने अभियान में अपेक्षित रुचि न लेने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सिकंदराराऊ एवं हाथरस के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को अभियान को पूरी गंभीरता, जवाबदेही और समन्वय के साथ संचालित करते हुए पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top